तत्व और यौगिक में अंतर - Future Study Point

तत्व और यौगिक में अंतर

तत्व और यौगिक में अंतर

तत्व और यौगिक में अंतर

तत्व पदार्थ का शुद्ध रूप है जो एक ही प्रकार के कणों (अर्थात् परमाणुओं) से बना होता है, उदाहरण के लिए, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, लोहा, तांबा, आदि।हाइड्रोजन गैस का एक अणु हाइड्रोजन के दो परमाणुओं से मिलकर बना होता है इसलिए हाइड्रोजन एक तत्व है। यौगिक पदार्थ का शुद्ध रूप है जो विभिन्न प्रकार के कणों (यानी परमाणुओं) से बना होता है, उदाहरण के लिए, पानी, कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, ग्लूकोज आदि।कार्बन डाइऑक्साइड का एक अणु एक कार्बन और दो ऑक्सीजन परमाणुओं से बना होता है, इसलिए कार्बन डाइऑक्साइड एक यौगिक है।

तत्व और यौगिक में अंतर

 

तत्व:

तत्वों को तीन वर्गोंं में बांटा जाता हैं।धातु,अधातु,उपधातु ।
धातुएँःप्रकृति में अधिकतम संख्या वाले तत्व धातुएँ हैं।धातुएँ प्रकृति में ठोस अवस्था में रहती हैं,ज्यादातर धातुएं बहुत क्रियाशील होती हैं इसीलिए ज्यादातर धातुएं प्रकृति में अयस्क के रूप मे रहती हैं।धातुओं के उदाहरणः लोहा,तांबा,सोना,चाँदी आदि।

अधातुएँ:  हीरा और ग्रेफाइट को छोड़कर सारी अधातुएं गैसीय अवस्था में रहती हैं उदाहरणःनाइट्रोजन, ऑक्सीजन,हाइड्रोजन आदि।

उपधातुएँ:प्रकृति में उपधातुएँ कम मात्रा में हैं। ये वे तत्व हैं जिनके गुण अधातुओं और धातुओं के बीच होते हैं।उपधातुओं में कुछ गुण धातुओं के और कुछ गुण अधातुओं के होते हैं ।उदाहरणःबोरान,शिलिकाॅन,जर्मेनियम आदि

तत्वों और यौगिकों के बीच अंतर:

एक तत्व का एक अणु समान परमाणुओं से बना होता है जबकि एक यौगिक का अणु भिन्न-भिन्न परमाणुओं से बना होता है।

यौगिक

यौगिकों को ऐसे पदार्थों के रूप में परिभाषित किया जाता है जो तब बनते हैं जब दो या दो से अधिक तत्व रासायनिक रूप से एक दूसरे से जुड़ते हैं,यौगिक में तत्व निश्चित अनुपात मे एक दूसरे से जुड़ते हैं । यौगिक में दो या दो से अधिक तत्व और विभिन्न प्रकार के तत्व होते हैं जो परमाणुओं के निश्चित अनुपात में होते हैं। यौगिक में तत्वों के व्यक्तिगत गुण कम हो जाते हैं और तत्वों से बनने वाले पदार्थ के अलग गुण होते हैं।
रासायनिक सूत्र: यौगिकों को रासायनिक सूत्र से दिखाया जाता है। रासायनिक सूत्र यौगिक में उपस्थित परमाणुओं के अनुपात को दर्शाता है।

उदाहरणः खाने वाले नमक का रासायनिक शूत्र NaCl और खाने वाले सोडा का रासायनिक शूत्र NaHCO3 है।

 

तत्व

यौगिक

तत्व ऐसे पदार्थ होते हैं जो अपनी प्राकृतिक अवस्था में शुद्ध होते हैं और एक परमाणु से बने होते हैं।यौगिक भी शुद्ध पदार्थ होते हैं जो असमान परमाणुओं से बने होते हैं जो निश्चित अनुपात में रासायनिक रूप से एक दूसरे से जुड़े होते हैं।
अब तक 118 तत्वों की खोज की जा चुकी है जिनमें से 94 तत्व पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं।चूंकि यौगिक तत्वों से बनते हैं इसलिए अनंत संख्या में यौगिक बन सकते हैं। वे संख्या में अनंत हो सकते हैं।
तत्वों को तीन श्रेणी धातुओं, उपधातुओं और अधातुओं में वर्गीकृत किया गया है।यौगिकों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:
धात्विक, आयनिक और आणविक।
तत्व एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने होते हैं। इसलिए उन्हें तोड़ा नहीं जा सकतायौगिक असमान परमाणुओं से बने होते हैं इसलिए रासायनिक क्रियाओं का उपयोग करके उनको तोड़ा जा सकता है।
उन्हें संख्याओं और प्रतीकों का उपयोग करके दर्शाया जाता है।यौगिकों को रासायनिक सूत्रों का उपयोग करके दिखाया जाता है।
उदाहरण: लोहा, तांबा, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, तांबा, बोरॉन आदि।उदाहरण: आयरन ऑक्साइड, खाने का सोडा, पानी, अमोनिया, सोडियम क्लोराइड।

कैल्शियम और मैग्नीशियम पानी की सतह पर क्यों तैरते हैं?

विलयन, कोलाइड और निलम्बन के बीच अंतर

डीएनए प्रतिलिपीकरण का महत्व और जीवों में विविधता।

चाल और वेग में क्या अंतर है?

परमाणु और अणु में क्या अंतर है?

रेडॉक्स या अपचोपचय अभिक्रियाएं :अपचयन और उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रियाएं

गुणशूत्र, डीएनए और जीन क्या होते हैं?

शाम और सुबह के समय सूरज लाल रंग का क्यों दिखाई देता है : पूरी जानकारी

संवेग: परिभाषा, मात्रक, सूत्र और वास्तविक जीवन में उपयोग: कक्षा 9 सीबीएसई

संवेग पर आधारित प्रश्न:

Click here :Questions based on the momentum

कार्य, ऊर्जा और शक्ति परिभाषा, शूत्र,मात्रक उदाहरण सहितः कक्षा 9 सीबीएसई

ग्रीनहाउस प्रभाव क्या है?

You can also study

परमाणु और आयन के बीच अंतर: कक्षा 9 सीबीएसई साइंस

गतिजऔर स्थतिज ऊर्जा के बीच अंतर और उनके सूत्रों का सत्यापन

जन्तु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर

कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली का क्या काम होता है?

link for online shopping

Future Study Point.Deal: Cloths, Laptops, Computers, Mobiles, Shoes etc

तरंगदैर्घ्य क्या है?

प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकेरियोटिक कोशिका में क्या अंतर है?

कक्षा 8 अध्याय 9 के लिए एनसीईआरटी सौल्युशन(हिन्दी में) जन्तुओ में जनन

NCERT Solutions for Class 8 Chapter 9 :Reproduction in Animals

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 10 का एनसीईआरटी सौल्युशन (हिन्दी में)किशोरावस्था की ओर

Cell Structure and Functions

What is the difference between Prokaryotic Cell and Eukaryotic Cell?

Chapter 5-Fundamental unit of life

 

Scroll to Top