आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है? - Future Study Point

आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है?

आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है?

आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है?

दर्पण या लेंस द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब जिसकी छाया पर्दे पर बनती है उसे वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते है अगर दर्पण या लेंस द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब जिसकी छाया पर्दे पर नहीं बनती है उसे आभासी प्रतिबिम्ब के रूप में जाना जाता है।

आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है?

समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लक्षण।

  • समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब आभासी और सीधा होता है।
  • प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार के समान होता है।
  • दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी दर्पण से वस्तु की दूरी के बराबर होती है।
  • प्रतिबिम्ब पार्श्व रूप से उलटा बनता है क्योंकि यदि हम अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाते हैं तो समतल दर्पण में यह दिखाई देगा कि हमने अपना दाहिना हाथ ऊपर उठाया है।

समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लक्षण

आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब का निर्माण: वास्तविक प्रतिबिम्ब दर्पण या लेंस के उस तरफ बनता है जहाँ दोनो प्रकाश की किरणें परावर्तन या अपवर्तन के बाद मिलती हैं और यदि वे नहीं मिलती हैं तो दोनों प्रकाश की किरणो को विपरीत दिशा में आगे बढ़ाने पर जो प्रतिच्छेदित बिन्दु प्राप्त होता है, यही वह बिंदु है जहां एक आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।

उत्तल दर्पण द्वारा निर्मित आभासी प्रतिबिम्ब: उत्तल दर्पण के परावर्तक भाग की सतह पर आपतित समानान्तर किरणें इस प्रकार परावर्तित होती हैं जैसे कि यह मुख्य अक्ष पर किसी बिंदु से निकलती हुई प्रतीत होती हैं जिसे फोकस बिंदु कहते हैं। इसलिए किरण आरेख में इसे डाॅटेड रेखा द्वारा परावर्तित किरण के विपरीत दिशा में आगे बढ़ाकर दिखाया जाता है।

उत्तल दर्पण की सतह पर एक अन्य किरण इस प्रकार आपतित हो कर ऐंसे परावर्तित होती है जैसे कि वह मुख्य अक्ष पर एक बिंदु से निकलती हुई प्रतीत होती है जिसे उत्तल दर्पण के वक्रता केंद्र के रूप में जाना जाता है, इसलिए किरण आरेख में इसे डाॅटेड रेखा द्वारा परावर्तित किरण के विपरीत दिशा में आगे बढ़ाकर दिखाया जाता है।जिस बिन्दु पर यह दोनो किरणे मिलती है उस बिन्दु पर आभासी और सीधा प्रतिबिम्ब बनता है क्योंकि परावर्तित किरण के विपरीत दिशा में बनता है।

उत्तल दर्पण द्वारा निर्मित आभासी प्रतिबिम्ब

 

अवतल दर्पण द्वारा निर्मित वास्तविक प्रतिबिम्ब:यदि वस्तु वक्रता के केंद्र से परे किसी बिंदु पर स्थित है तो एक आपतित समानांतर किरण जो अवतल दर्पण के परावर्तक सतह पर आपतित होती है और परावर्तित होकर अवतल दर्पण के फोकस बिंदु से होकर गुजरती है। एक अन्य किरण वक्रता के केंद्र से होकर गुजरती है और उसी रास्ते परावर्तित होकर लौटती है,परावर्तन के फलस्वरूप ये दोनों किरणें वक्रता के केंद्र और ध्रुव के बीच के बिंदु पर मिलती हैं।इस बिन्दु पर ही अवतल दर्पण का उल्टा और वास्तविक प्रतिबिम्ब: बनता है क्योंकि यह परावर्तित किरण की दिशा में बनता है।

अवतल दर्पण द्वारा निर्मित वास्तविक प्रतिबिम्ब

अवतल लेंस द्वारा बनाया गया आभासी प्रतिबिम्ब:जब किसी वस्तु को एक निश्चित दूरी पर रखा जाता है तो एक समानांतर किरण इस तरह से अपवर्तित होती है जैसे कि यह मुख्य अक्ष पर एक बिंदु से निकलती हुई प्रतीत होती है जो अवतल लेंस के फोकल बिंदुओं में से एक है। । इसलिए किरण आरेख में, इसे एक डाॅटेड रेखा द्वारा अपवर्तन की दिशा के विपरीत आगे बढ़ाकर दिखाया जाता है। एक अन्य प्रकाश किरण अवतल लेंस के प्रकाशिक केंद्र से होकर गुजरती है, ये दोनों किरणें अवतल लेंस के फोकस बिंदु और प्रकाशिक केंद्र के बीच मिलती हैं। यही वह बिन्दु है जहां पर अवतल लेंस द्वारा बनाया गया आभासी और सीधा प्रतिबिम्ब होता है क्योंकि यह अपवर्तन की दिशा के विपरीत बनता है।

उत्तल लेंस द्वारा बनाई गया वास्तविक प्रतिबिम्ब: यदि वस्तु वक्रता के केंद्र से परे बिंदु पर स्थित है, प्रकाश की एक समानांतर किरण उत्तल लेंस की सतह पर आपतित होती है और अपवर्तित किरण उत्तल लेंस के फोकल बिंदु से होकर गुजरती है। एक अन्य प्रकाश की किरण वक्रता के केंद्र से होकर गुजरती है ये दोनों किरणें वक्रता के केंद्र और उत्तल लेंस के प्रकाशिक केन्द्र के बीच के बिंदु पर मिलती हैं। उत्तल लेंस द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब वास्तविक और उलटा होता है क्योंकि यह अपवर्तन की दिशा में बनता है।

उत्तल लेंस द्वारा बनाई गया वास्तविक प्रतिबिम्ब:

अपवर्तनांक, सापेक्ष अपवर्तनांक, निरपेक्ष अपवर्तनांक , क्रांतिक कोणऔर आन्तरिक परावर्तन क्या हैं?

तत्व और यौगिक में अंतर

कैल्शियम और मैग्नीशियम पानी की सतह पर क्यों तैरते हैं?

विलयन, कोलाइड और निलम्बन के बीच अंतर

डीएनए प्रतिलिपीकरण का महत्व और जीवों में विविधता।

चाल और वेग में क्या अंतर है?

परमाणु और अणु में क्या अंतर है?

रेडॉक्स या अपचोपचय अभिक्रियाएं :अपचयन और उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रियाएं

गुणशूत्र, डीएनए और जीन क्या होते हैं?

शाम और सुबह के समय सूरज लाल रंग का क्यों दिखाई देता है : पूरी जानकारी

संवेग: परिभाषा, मात्रक, सूत्र और वास्तविक जीवन में उपयोग: कक्षा 9 सीबीएसई

संवेग पर आधारित प्रश्न:

Click here :Questions based on the momentum

कार्य, ऊर्जा और शक्ति परिभाषा, शूत्र,मात्रक उदाहरण सहितः कक्षा 9 सीबीएसई

ग्रीनहाउस प्रभाव क्या है?

You can also study

परमाणु और आयन के बीच अंतर: कक्षा 9 सीबीएसई साइंस

गतिजऔर स्थतिज ऊर्जा के बीच अंतर और उनके सूत्रों का सत्यापन

जन्तु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर

कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली का क्या काम होता है?

link for online shopping

Future Study Point.Deal: Cloths, Laptops, Computers, Mobiles, Shoes etc

तरंगदैर्घ्य क्या है?

प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकेरियोटिक कोशिका में क्या अंतर है?

कक्षा 8 अध्याय 9 के लिए एनसीईआरटी सौल्युशन(हिन्दी में) जन्तुओ में जनन

NCERT Solutions for Class 8 Chapter 9 :Reproduction in Animals

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 10 का एनसीईआरटी सौल्युशन (हिन्दी में)किशोरावस्था की ओर

Cell Structure and Functions

What is the difference between Prokaryotic Cell and Eukaryotic Cell?

Chapter 5-Fundamental unit of life

 

 

 

Scroll to Top