...

Future Study Point

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है

द्रव्यमान और भार में  अंतर:किसी वस्तु का द्रव्यमान उसमें उपस्थित पदार्थ की मात्रा है और किसी वस्तु का भार उस पर पृथ्वी द्वारा लगाया गया आकर्षण बल है। द्रव्यमान को केवल परिमाण द्वारा दर्शाया जाता है जबकि भार को परिमाण के साथ-साथ दिशा द्वारा दर्शाया जाता है, द्रव्यमान एक अदिश राशि है क्योंकि यह केवल परिमाण द्वारा दिखाया जाता है जबकि भार एक सदिश राशि है क्योंकि इसे दिशा के साथ-साथ परिमाण के साथ दर्शाया जाता है ।

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है

 

विषय सूची

  • द्रव्यमान क्या है?
  • भार क्या है?
  • द्रव्यमान और भार में अंतर।
  • द्रव्यमान और भार से संबंधित प्रश्न

द्रव्यमान क्या है?

द्रव्यमान:द्रव्यमान किसी पिंड में पदार्थ की मात्रा है, पदार्थ का सबसे छोटा कण परमाणु किसी वस्तु का द्रव्यमान होने के लिए जिम्मेदार है, परमाणु इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से बने होते हैं, इनमें से प्रोटॉन और न्यूट्रॉन, का द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान से कई गुना ज्यादा होता है,इसलिए परमाणु के द्रव्यमान के लिए ये दोने कण जिम्मेदार होते हैं लेकिन हाल ही की खोजों से पता चलता है कि गिब्स बोसोन जो एक अस्थिर कण है जो प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के द्रव्यमान लिए जिम्मेदार होता है ।

भार क्या है?

भार:भार किसी वस्तु पर पृथ्वी द्वारा लगाया गया आकर्षण बल है जो किसी वस्तु के द्रव्यमान पर आरोपित होता है। भार एक विशेष बल होता है जो पृथ्वी की ओर निर्देशित होता है या पृथ्वी के द्वारा वस्तु पर लगाया गया लंबवत बल होता है।

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है

द्रव्यमान भार
द्रव्यमान पदार्थ की मात्रा है भार पृथ्वी द्वारा किसी वस्तु पर लगाया गया बल है
द्रव्यमान एक अदिश राशि है भार एक सदिश राशि है
द्रव्यमान के निरूपण के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है भार को दर्शाने के लिए परिमाण के साथ-साथ दिशा की आवश्यकता होती है
द्रव्यमान का S.I मात्रक किलोग्राम है भार की S.I मात्रक न्यूटन है
द्रव्यमान एक स्थिर मात्रा है इसका मान पूरे ब्रह्माण्ड में एक समान होता है भार एक खगोलीय पिंड से दूसरे खगोलीय पिंड में भिन्न होता है
द्रव्यमान = आयतन × घनत्व भार = द्रव्यमान × त्वरण

द्रव्यमान और भार पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1. किसी वस्तु का आयतन 5 सेमी³ है, यदि उसका घनत्व 2g/सेमी³हो, तो उसका द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।

हलः वस्तु का आयतन, V = 5 cm³ और इसका घनत्व, ρ = 2g/घन.cm

द्रव्यमान = आयतन ×घनत्व

M =V×ρ

M= 5 सेमी³× 2g/सेमी³ = 10 ग्राम

अतः वस्तु का द्रव्यमान 10 g है

प्रश्न 2. किसी वस्तु का द्रव्यमान 10 ग्राम है, पृथ्वी पर उसका भार ज्ञात कीजिए।

हल: वस्तु का द्रव्यमान, m= 10 g=(10/1000)=0.01 किग्रा

पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण,a = 9.8 m/s² है

भार = द्रव्यमान × त्वरण

W= ma

W= 0.01 किग्रा × 9.8 मी/से² = 0.98 एन

अतः वस्तु का भार 0.98 N है

प्रश्न 3. किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर 10 N है, तो उसका द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।

हल: वस्तु का भार, W = 10 N

पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण, g = 9.8 m/s² है

W = mg

10 N = m × 9.8 मीटर/सेकंड²

m = 10 N/9.8 m/s² = 1.02 किग्रा

अत: वस्तु का द्रव्यमान 1.02 किग्रा है

परीक्षा के लिए उपयोगी science notes Class 9

CBSE बोर्ड और  Entrance Exams के लिए कक्षा 9 और 10 के important science Notes

दूरी (Distance)और विस्थापन(Displacement) में क्या अंतर है

चिकनी अंतर्दव्यी जालिका(SER) और खुरदुरीअंतर्दव्यी जालिका(RER) के बीच अंतर

माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria)के कार्य एवं संरचना

जड़त्व क्या है?इसके प्रकार और उदाहरण

विलयन, कोलाइड और निलम्बन के बीच अंतर

चाल और वेग में क्या अंतर है?

संवेग: परिभाषा, मात्रक, सूत्र और वास्तविक जीवन में उपयोग: कक्षा 9 सीबीएसई

परमाणु और अणु में क्या अंतर है?

प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकेरियोटिक कोशिका में क्या अंतर है?

डीएनए प्रतिलिपीकरण का महत्व और जीवों में विविधता।

गुणशूत्र, डीएनए और जीन क्या होते हैं?

कार्य, ऊर्जा और शक्ति परिभाषा, शूत्र,मात्रक उदाहरण सहितः कक्षा 9 सीबीएसई

ग्रीनहाउस प्रभाव क्या है?

तरंगदैर्घ्य क्या है?

परमाणु और आयन के बीच अंतर: कक्षा 9 सीबीएसई साइंस

गतिजऔर स्थतिज ऊर्जा के बीच अंतर और उनके सूत्रों का सत्यापन

जन्तु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर

कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली का क्या काम होता है?

Link for online shopping

Future Study Point.Deal: Cloths, Laptops, Computers, Mobiles, Shoes etc

आप इनका भी अध्यन कर सकते हैं।

कक्षा 8 अध्याय 9 के लिए एनसीईआरटी सौल्युशन(हिन्दी में) जन्तुओ में जनन

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 10 का एनसीईआरटी सौल्युशन (हिन्दी में)किशोरावस्था की ओर

रेडॉक्स या अपचोपचय अभिक्रियाएं :अपचयन और उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रियाएं

गुणशूत्र, डीएनए और जीन क्या होते हैं?

शाम और सुबह के समय सूरज लाल रंग का क्यों दिखाई देता है : पूरी जानकारी

संवेग: परिभाषा, मात्रक, सूत्र और वास्तविक जीवन में उपयोग: कक्षा 9 सीबीएसई

इंद्रधनुष धनुष की तरह क्यों दिखता है?

आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है?

अपवर्तनांक, सापेक्ष अपवर्तनांक, निरपेक्ष अपवर्तनांक , क्रांतिक कोणऔर आन्तरिक परावर्तन क्या हैं?

तत्व और यौगिक में अंतर

कैल्शियम और मैग्नीशियम पानी की सतह पर क्यों तैरते हैं?

Scroll to Top
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.