गर्मियों में मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठंडा कैसे हो जाता है? - Future Study Point

गर्मियों में मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठंडा कैसे हो जाता है?

गर्मियों में मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठंडा कैसे हो जाता है?

गर्मियों में मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठंडा कैसे हो जाता है?

पानी को मिट्टी के बर्तन में रखने से क्या होता है? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए आइए पहले वाष्पीकरण और वाष्पन को समझें, वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें एक द्रव गैस (वाष्प) में बदल जाता है, जैसा कि सभी जानते हैं कि जब हम किसी द्रव को गर्म करके उसका तापमान बढ़ाते हैं तो द्रव वाष्प में बदल जाता है ,द्रव का वाष्प में बदलने की इस प्रक्रिया को वाष्पीकरण बोलते हैं,लेकिन क्या है वह प्रक्रिया जब गीले कपड़े हवा से सूख जाते हैं जब आप अपनी हथेली पर पानी की कुछ बूंदें रखते हैं और आपकी हथेली ठंडी हो जाती है। एक अन्य प्रकार की विशिष्ट प्रक्रिया और भी होती है जिसके कारण यह सब होता है जिसे वाष्पन की प्रक्रिया के रूप में जाना जाता है।

वाष्पन वह वाष्पीकरण प्रक्रिया है जिसमें कोई द्रव उसके क्वथनांक से कम तापमान पर वाष्प में बदल जाता है इसलिए जब हम पानी को मिट्टी के बर्तन में रखते हैं तो इसका पानी मिट्टी के बर्तन की सतह पर छोटे छिद्रों के माध्यम से वाष्पीकृत हो जाता है, वाष्पीकरण के लिए ऊष्मीय ऊर्जा घड़े के अंदर से ली जाती है जिससे घड़े के अंदर का पानी ठंडा हो जाता है।गर्मियों में मौसम गर्म और कम नमी वाला होता है ये दोनों कारक वाष्पीकरण की बढ़ती दर के लिए जिम्मेदार होते हैं इसलिए गर्मियों के दौरान मिट्टी के घड़े के अंदर पानी के वाष्पीकरण की वृद्धि से पानी ठंडा हो जाता है।

गर्मियों में मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठंडा कैसे हो जाता है?

जब हम केरोसिन या अन्य वाष्पशील पदार्थ को अपनी हथेली पर रखते हैं तो वह
भी वाष्पित हो जाता है और वाष्पीकरण के लिए हमारी हथेली की सतह से ऊष्मा ली जाती है जिससे हमारी हथेली ठंडी हो जाती है।

क्या आप जानते हैं कि फ्रिज के अंदर सब कुछ ठंडा क्यों रहता है? रेफ्रिजरेटर में, एक ट्यूब होती है जिसमें एक रेफ्रिजरेंट (विशेष गैस) कंडेनसर, कंप्रेसर और एवोपोरेटर जैसे सभी आंतरिक भागों के माध्यम से ट्यूब के चारों ओर बहता है। जब यह कंप्रेसर पर आता है तो रेफ्रिजरेंट द्रव में बदल जाता है और फिर जब यह रेफ्रिजरेंट एवोपोरेटर में आता है तो द्रव वाष्पित होकर गैस बन जाता है, वाष्पीकरण के लिए रेफ्रिजरेटर के अंदर की वस्तुओं से ऊष्मीय ऊर्जा ली जाती है और यही कारण है कि रेफ्रिजरेटर के अंदर सब कुछ ठंडा रहता है।

आप इसी प्रकार के अन्य प्रश्नों का अध्ययन कर सकते हैं

(1)पसीना आने के बाद हमारा शरीर ठण्डा क्यों रहता है?

उत्तरःपसीना  हमारे शरीर के एक स्थिर तापमान को बनाए रखने की एक प्रक्रिया है। वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा शरीर से ली जाती है और शरीर का तापमान कम हो जाता है।

(2)गर्मी के दिनों में सूती कपड़े क्यों पहनने चाहिए?

उत्तरःहमें गर्मी के दिनों में सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि शरीर ठंडा और आरामदायक रह सके, क्यों कि सूती कपड़ों में शूक्ष्म छिद्र होते हैं ओर अच्छे अवशोषक होते हैं , पसीने को अवशोषित करने और छिद्रों से वाष्पीकरण से सूती कपड़े हमारे शरीर में नही चिपकते हैं और शरीर आरामदायक रहता है।

(3)गिलास में बर्फ का ठंडा पानी लेने पर उसकी सतह र पानी की बून्दे क्यों दिखाई देती हैं?

उत्तरःआइए एक गिलास में कुछ बर्फ का ठंडा पानी लें। जल्द ही गिलास की बाहरी सतह पर पानी की बूंदे दिखाई देती हैं। हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडे पानी के गिलास के संपर्क में आने पर संघनन की प्रक्रिया के माध्यम से द्रव अवस्था में परिवर्तित हो जाती है, जो गिलास के बाहर पानी की बूंदों के रूप में दिखाई देती हैं।

परीक्षा के लिए उपयोगी science notes Class 9

कोशिका(Cell) की संरचना और कार्य: Cell Biology

संगलन की गुप्त ऊष्मा और वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा क्या होती है?

आण्विक द्रव्यमान,मोलर द्रव्यमान और मोल संकल्पना

वाष्पन(Evaporation) की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है

CBSE बोर्ड और  Entrance Exams के लिए कक्षा 9 और 10 के important science Notes

दूरी (Distance)और विस्थापन(Displacement) में क्या अंतर है

न्यूटन के गति के तीन नियम

चिकनी अंतर्दव्यी जालिका(SER) और खुरदुरीअंतर्दव्यी जालिका(RER) के बीच अंतर

माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria)के कार्य एवं संरचना

जड़त्व क्या है?इसके प्रकार और उदाहरण

विलयन, कोलाइड और निलम्बन के बीच अंतर

चाल और वेग में क्या अंतर है?

संवेग: परिभाषा, मात्रक, सूत्र और वास्तविक जीवन में उपयोग: कक्षा 9 सीबीएसई

परमाणु और अणु में क्या अंतर है?

प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकेरियोटिक कोशिका में क्या अंतर है?

डीएनए प्रतिलिपीकरण का महत्व और जीवों में विविधता।

गुणशूत्र, डीएनए और जीन क्या होते हैं?

कार्य, ऊर्जा और शक्ति परिभाषा, शूत्र,मात्रक उदाहरण सहितः कक्षा 9 सीबीएसई

ग्रीनहाउस प्रभाव क्या है?

तरंगदैर्घ्य क्या है?

परमाणु और आयन के बीच अंतर: कक्षा 9 सीबीएसई साइंस

गतिजऔर स्थतिज ऊर्जा के बीच अंतर और उनके सूत्रों का सत्यापन

जन्तु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर

कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली का क्या काम होता है?

Link for online shopping

Future Study Point.Deal: Cloths, Laptops, Computers, Mobiles, Shoes etc

आप इनका भी अध्यन कर सकते हैं।

कक्षा 8 अध्याय 9 के लिए एनसीईआरटी सौल्युशन(हिन्दी में) जन्तुओ में जनन

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 10 का एनसीईआरटी सौल्युशन (हिन्दी में)किशोरावस्था की ओर

रेडॉक्स या अपचोपचय अभिक्रियाएं :अपचयन और उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रियाएं

गुणशूत्र, डीएनए और जीन क्या होते हैं?

आसमान का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?

शाम और सुबह के समय सूरज लाल रंग का क्यों दिखाई देता है : पूरी जानकारी

संवेग: परिभाषा, मात्रक, सूत्र और वास्तविक जीवन में उपयोग: कक्षा 9 सीबीएसई

इंद्रधनुष धनुष की तरह क्यों दिखता है?

आभासी और वास्तविक प्रतिबिम्ब में क्या अंतर है?

अपवर्तनांक, सापेक्ष अपवर्तनांक, निरपेक्ष अपवर्तनांक , क्रांतिक कोणऔर आन्तरिक परावर्तन क्या हैं?

तत्व और यौगिक में अंतर

कैल्शियम और मैग्नीशियम पानी की सतह पर क्यों तैरते हैं?

 

 

Scroll to Top